Advertisement
पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सीएम मान ने 3 फीसदी डीए जारी करने का किया ऐलान

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने का फैसला कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने इस घोषणा पर सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को बधाई भी दी। इससे पहले 18 सितंबर को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री और विभिन्न कर्मचारी एवं पेंशनभोगी संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक के बाद महंगाई भत्ते की दर 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी गई थी। बढ़ा हुआ भत्ता एक सितंबर से प्रभावी किया गया था।
यह फैसला सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच लंबे समय तक चली बातचीत के बाद लिया गया था। कर्मचारी संगठन लंबे समय से लंबित डीए की किस्तें जारी करने और सेवा से जुड़े अन्य मुद्दों के समाधान की मांग कर रहे थे। सितंबर में डीए बढ़ाने की घोषणा से पहले भी सरकारी कर्मचारी लंबित भत्तों और अन्य मांगों को लेकर कई सप्ताह तक आंदोलन कर चुके थे। कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली और सेवा से जुड़े अन्य मुद्दे भी शामिल हैं। हालांकि, इन मांगों पर राज्य सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच अभी बातचीत जारी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


