Divyanga own shooting range shooter entered the building-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2026 12:34 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिव्यांग निशानेबाज ने बना डाली खुद की शूटिंग रेंज

khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 9:38 PM (IST)
दिव्यांग निशानेबाज ने बना डाली खुद की शूटिंग रेंज
अम्बाला ।अम्बाला के छोटे से गांव शाहपुर के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय राइफल और पिस्टल शूटर दीपक सैनी भले ठीक से चल फिर नहीं पाते हो लेकिन इनके हौंसलों के पंखों में इतनी जान है जिसने इन्हें कामयाबी के आसमान पर पहुंचा दिया है। मामूली से किसान के बेटे ने जमीन से उठकर कामयाबी के टारगेट पर ऐसे ऐसे निशाने लगाए कि राष्ट्र से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक अम्बाला का नाम रौशन हो गया। दीपक अब की बार रियो पैरा ओलंपिक्स में जाने से चूक गए तो उन्होंने अपनी शूटिंग रेंज ही बना डाली वो भी पुरस्कारों के रूप में मिले तमाम पैसों को लगाकर। दीपक ने अपने जीवन भर की जमा पूंजी सरस्वती विहार में बनाई गई अपनी रेंज में लगा दी है। रेंज पूरी तरह तैयार हो चुकी है और कुछ ही दिनों में रेंज का विधिवत उद्धघाटन भी करवा दिया जाएगा। रेंज में शूटिंग के बेहतरीन दिव्यांग खिलाड़ियों काे दीपक सैनी खुद प्रशिक्षण देकर मे तैयार करेंगे। दीपक सैनी भारतीय टीम की पिस्टल अौर एयर राइफल टीम के सबसे अहम सदस्य हैं।लेकिन रियो आेलंपिक्स में दीपक की दावदेरी पक्की थी। परंतु नियमानुसार लगातार तीन सालों तक वर्ल्ड कप का तजुर्बा नहीं हो पाने की वजह से वह इस बार चूक गए। 2020 में जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले ओलंपिक्स की तैयारियों के लिए वह अभी से जुट गए हैं।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement