Divisional Commissioner inspected the polling stations of sub-division area Bilara-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 7:49 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सम्भागीय आयुक्त ने किया उपखंड क्षेत्र बिलाड़ा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023 9:40 PM (IST)
सम्भागीय आयुक्त ने किया उपखंड क्षेत्र बिलाड़ा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण
-विधानसभा आम चुनाव 2023 की तैयारियों के संबंध में की चर्चा जोधपुर ग्रामीण। सम्भागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने शुक्रवार को जोधपुर ग्रामीण के उपखंड क्षेत्र बिलाड़ा में विधानसभा आम चुनाव 2023 की तैयारियों के संबंध में उपखंड अधिकारी के साथ बैठक ली। साथ ही उपखंड एवं ईआरओ कार्यालय का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। मेहरा ने उपखंड अधिकारी (ईआरओ) बिलाड़ा से विधानसभा क्षेत्र बिलाड़ा की मतदाता सूचियों विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और बीएलओ के कार्य की विस्तृत समीक्षा की।
भावी एवं पिचियाक के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
सम्भागीय आयुक्त ने बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भावी एवं पिचियाक के 3 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण दौरान बीएलओ द्वारा मतदाता सूचियों के संबंध में नाम जोड़ने, विलोपन, स्थानान्तरण प्रक्रिया के फार्म के साथ दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि नवमतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए उनके जन्मतिथि का प्रमाण स्वरूप अंकतालिका या विद्यालय से जारी दस्तावेज जिसमें आयु संबंधी प्रमाण की जांच उपरांत नाम जोड़े। जिससे अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़े।

बीएलओ को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मेहरा ने एम आधार एप्प के माध्यम से आधार कार्ड में आयु संबंधी जांच करने के लिए निर्देशित किया गया। मतदाता सूची में अस्पष्ट मतदाताओं के फोटो को चिन्हित कर सही करने के लिए बीएलओ को निर्देशित किया गया। साथ ही बीएलओ रजिस्टर प्रमाणीकरण करने के निर्देश प्रदान किए। नए मतदान केंद्रों का बीएलओ द्वारा अधिकाधिक प्रचार-प्रसार कर मतदाताओं को अवगत करवाने के निर्देश प्रदान किये।
इस दौरान उपखंड अधिकारी हंसमुख कुमार,तहसीलदार आकांक्षा गोदारा एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement