दौसा। जिला अस्पताल में मरीजों के लिए अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। अब मरीजों को सिटीस्कैन के लिए जयपुर नहीं भेजना पड़ेगा। राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुरूप पीपीपी मोड पर यहां उदयपुर की एक फर्म ने सीटी स्कैन मशीन स्थापित की हैं। प्रदेश के गृह मन्त्री गुलाबचंद कटारिया रविवार को वधिवत शुभारम्भ करेंगें। दावा किया जा रहा हैं कि यह उच्च गुणवत्ता व उच्च तकनीक से जुडी मशीन हैं और बाहरी लोगों की तुलना में मरीजों से पचास फीसदी कम फीस वसूली जाएगी। बीपीएल व अन्य ऐसे रोगी जिन के साथ परिजन नहीं होते पीएमओं की रिकमण्ड पर निशुल्क सिटिस्कैनिंग करवा सकेंगें। जिले में दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र में हादसे का शिकार हुए 80 प्रतिशत लोंगों को जांच के लिए जयपुर जाना पड़ता था इस से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपएयह भी पढ़े : ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला