District Tribal Labor Day celebrated in tribal area-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:23 pm
Location
Advertisement

जनजातीय क्षेत्र होली में मनाया सीटू ने जिला स्तरीय मजदूर दिवस

khaskhabar.com : मंगलवार, 02 मई 2017 12:50 PM (IST)
जनजातीय क्षेत्र होली में मनाया सीटू ने जिला स्तरीय मजदूर दिवस
चंबा। सीटू ने जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिबस होली में मनाया। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष एवम् सीटू के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात मौन रख कर शिकागो के शहीदों को याद किया गया। कार्यक्रम को अध्यक्ष अनिल कुमार ,कोषाध्यक्ष विनय चौहान,सुरेश कुमार,राजन,अशोक कुमार आदि यूनियन नेताओं ने सम्बोधित करते हुए कहा की मजदूरों की शोषण से मुक्ति के लिए दी गयी शहादतों को हमेशा याद रखा जायेगा और शोषण के खिलाफ इस लड़ाई को जारी रहा जायेगा। इस अवसर पर सीटू जिला महासचिव सुदेश ठाकुर ने कहा की दुनिया के मजदूर आन्दोलन ने लम्बी लड़ाई और लाखों कुर्बानियां दे कर जो अधिकार हासिल किये थे आज पूरी दुनियां में उन पर जबरदस्त हमला हो रहा है। केंद्र सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए श्रम कानूनों को उनके ही इशारे पर बदल रही है, जिससे शोषण और बढ़ेगा।

इस मौके पर सीटू की जिला महासचिव सुदेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के अन्दर भी श्रम कानूनों की बडे पैमाने पर उल्लंघन हो रहा है जिसके चलते मजदूरों का शोषण बढ़ा है। प्रदेश सरकार कंपनियों की पिछलग्गू बनी है। अतः इस समय में मजदूर आंदोलन की जिम्मेवारी है कि अपने अधिकारों की लड़ाई के साथ सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भी लड़ाई लड़े और इसके लिए मजदूरों की व्यापक एकता बनाने की जरूरत है। इस अवसर पर तैयारी पंचायत के प्रतिनिधि व स्थानीय महिला मंडल की महिलायें भी मौजूद रही। मंच का संचालन देवी सिंह ने किया।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement