District Execution Committee: Effectively implement the schemes of the Education Department- ADM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 4:51 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला निष्पादन समिति : शिक्षा विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें-एडीएम

khaskhabar.com: बुधवार, 19 जून 2024 2:43 PM (IST)
जिला निष्पादन समिति : शिक्षा विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें-एडीएम
बांसवाड़ा। जिला शिक्षा विभागीय निष्पादन समिति की बैठक मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में जिला कलेक्टर सभागार में संपन्न हुई जिसमें शिक्षा विभागीय कार्यक्रम, गतिविधियों तथा नवीन सत्र के प्रवेश उत्सव को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई l अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल ने कहा कि शिक्षा विभागीय कार्यक्रम व गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए ताकि देश की भावी पीढ़ी को सकारात्मक दिशा के साथ उनकी क्षमता व योग्यता अनुसार कार्य करने के अवसर मिल सकेl उन्होंने विभिन्न कार्यक्रम में योजनाओं की प्रगति संबंधी जानकारी लेते हुए कहा कि विभिन्न कार्यों को निर्धारित समय अवधि के दौरान पूर्ण करने का प्रयास किया जाए तथा नवीन प्रवेश सत्र के दौरान नवीन सत्र के दौरान प्रवेश उत्सव कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन किया जाए ताकि किसी भी क्षेत्र में कोई भी बालक शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों को नवभारत साक्षरता कार्यक्रम से जोड़े ताकि संपूर्ण साक्षरता के लक्ष्य को पूर्ण करने में मदद मिल सके। आरंभ में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शंभू लाल नायक ने बैठक में विचारणीय बिंदुओं तथा प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला l जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय मावजी खांट ने इस मौके पर नवीन सत्र के प्रवेश उत्सव संबंधी विभाग के दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने तथा ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलते ही नियमित कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया l
उन्होंने विभागीय स्तर पर जारी तकनीकी व्यवस्थाओं से अवगत करवाते हुए एप के माध्यम से विभिन्न कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए l एडीपीसी सुशील कुमार जैन ने इस अवसर पर विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति तथा वर्तमान स्टेटस की जानकारी देते हुए कार्य प्रतिवेदन प्रस्तुत किया l उन्होंने व्यावसायिक शिक्षा तथा विद्यालय योजनाओं को लेकर भी जानकारी दी l
बैठक में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बांसवाड़ा रेखा रोत, छोटी सरवन गायत्री स्वर्णकार, बागीदौरा गोपाल कृष्ण जोशी, सज्जनगढ़ जयदीप पुरोहित सहित भरत पंड्या,एन द्विवेदी, गणेशलाल पाटीदार, धनजी डामोर, राज्य शिक्षा सेवा अधिकारी प्रमोद ताबियार, कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका जोशी व पंकज मेहता आदि ने विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विचार व्यक्त किए। संयोजन सहायक निदेशक भारत पंड्या ने किया तथा अंत में आभार कार्यक्रम अधिकारी विनय व्यास ने माना।
बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शंभू लाल नायक, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मावजी खांट, एडीपीसी सुशील कुमार जैन, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शफब अंजुम, विभिन्न ब्लॉक के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रेखा रोत, गोपाल कृष्ण जोशी, जयदीप पुरोहित, गायत्री स्वर्णकार, कार्यवाहक सीबीईओ धनजी डामोर, भीमजी सुरावत, सुरेश पाटीदार सहित सहायक निदेशक भरत पंड्या, जिला साक्षरता अधिकारी एन द्विवेदी, एसीबीईओ संदीप त्रिवेदी, गणेश लाल पाटीदार, शंकरलाल प्रजापत, आर पी जिनेंद्र जैन व परमेश पाटीदार, कार्यक्रम अधिकारी महेश पानेरी, विनय व्यास सहित शिक्षा विभाग की प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement