District Election Officer Conducts Monthly Inspection of EVM Warehouse-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 9:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम वेयरहाऊस का किया मासिक निरीक्षण

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026 4:43 PM (IST)
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम वेयरहाऊस का किया मासिक निरीक्षण
झालावाड़। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ ने मंगलवार को ईवीएम वेयरहाऊस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पूर्ण वेयरहाऊस का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने वेयरहाऊस के आसपास व्यापक साफ-सफाई करवाने तथा सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामचन्द्र खटीक, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के उप निदेशक अंकुर शर्मा, वेयरहाऊस प्रभारी डॉ. टी.ए. बन्सोड, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी से ओम जांगीड़, इण्डियन नेशनल कांग्रेस से ओम पाठक सहित अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement