District Congress Committee of Rajsamand announced, see here who got what-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:03 pm
Location
Advertisement

राजसमंद की जिला कांग्रेस कमेटी की घोषित...यहां देखिए किसको क्या मिला

khaskhabar.com : शुक्रवार, 17 मार्च 2023 12:38 PM (IST)
राजसमंद की जिला कांग्रेस कमेटी की घोषित...यहां देखिए किसको क्या मिला
राजसमंद/जैसलमेर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के अनुमोदन पर जैसलमेर और राजसमंद जिला कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया है। लंबे समय बाद कार्यकारिणी गठित होने से क्या कांग्रेस को लाभ मिलेगा या गुटबाजी बढ़ेगी या घटेगी। अब पता चलेगा। हालांकि कार्यकारिण के गठन में पार्टी ने सोशल इंजीनियरिंग की है, फिर भी कुछ लोगों में नाराजगी सामने आई है। अन्य जिलों के कार्यकर्ता भी सवाल पूछ रहे हैं कि उनके यहां कब कार्यकारिणी का गठन होगा।


इस कार्यकारिणी के गठन के बाद प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से सोशल मीडिया पर कई सवाल पूछे जा रहे हैं। लोग प्रदेशाध्यक्ष से सवाल पूछ रहे हैं कि कोटा, उदयपुर, बीकानेर आदि जगह की प्रस्तावित कार्यकारिणी की घोषणा कब तक की जाएगी। एक कार्यकर्ता ने सुझाव दिया कि हमारे बिसायती समाज से भी सीकर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में शामिल किया जाए।


खासतौर पर बेरोजगार युवाओं ने इस कार्यकारिणी पर सवाल पूछा है कि सरकार बाकी भर्तियां कब निकाल रही है। जिनकी परीक्षा हो चुकी है, उनके रिजल्ट कब जारी होंगे। जो भर्तियां प्रोसेस में, उनको नियुक्ति कब दी जाएगी। बहरहाल जिन लोगों को कार्यकारिणी में जगह मिली है, उन्हें और उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement