Advertisement
जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की डीग महोत्सव की शोभायात्रा

जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने कहा कि डीग अपनी ऐतिहासिक धरोहर, जल महलों, स्थापत्य कला और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए विशिष्ट पहचान रखता है। डीग महोत्सव जैसे आयोजन इस विरासत को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने के साथ पर्यटन को प्रोत्साहित करने और स्थानीय लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से आमजन को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है तथा डीग की पर्यटन संभावनाओं को नई पहचान मिलती है। शोभायात्रा में पर्यटन विभाग की ओर से शामिल राजस्थानी लोक कलाकारों ने पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।
महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर कलश यात्रा में भाग लिया। लोक कला, पारंपरिक वेशभूषा और जनभागीदारी के संगम ने महोत्सव के शुभारंभ को विशेष बना दिया। महोत्सव के तहत मेला मैदान में दमखम-कबड्डी, मूंछ, रस्सा-कस्सी और राधा-कृष्ण पोशाक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं डीग महल में डीग के रंग कार्यक्रम के अंतर्गत रंगीन फव्वारों का आकर्षण रहेगा तथा जगमग डीग कार्यक्रम के तहत दीपदान किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डीग
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


