District Collector Inspects Rural Service Camps in Raisinghnagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 14, 2026 11:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला कलक्टर ने रायसिंहनगर में किया ग्रामीण सेवा शिविरों का अवलोकन

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 अक्टूबर 2025 7:31 PM (IST)
जिला कलक्टर ने रायसिंहनगर में किया ग्रामीण सेवा शिविरों का अवलोकन
श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन की समस्याओं का समाधान हो रहा है। साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है। रायसिंहनगर उपखण्ड की ग्राम पंचायत 3 एमके और उड़सर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का गुरूवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू द्वारा अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा निस्तारण करने के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि आमजन की समस्याओं का निपटारा उनके गांव में ही हो, इसके लिये अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ ग्रामीण क्षेत्र की सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान करना चाहिए। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयोजित शिविरों में आने वाली समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाये। शिविरों का उदद्ेश्य यहीं है कि ग्रामीणों के काम उनके गांव में ही कर दिये जाये, जिससे उन्हें अनावश्यक मुख्यालय तक नहीं आना पड़े। शिविर में लाभार्थियों में पट्टों का वितरण किया गया। साथ ही अब तक प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर द्वारा समस्त विभागीय अधिकारियों को आमजन को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर एडीएम सतर्कता रीना, उपखण्ड अधिकारी सुभाष चन्द्र सहित अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement