District chief and cmho skirmish-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 4:40 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला प्रमुख पर भडक़े सीएमएचओ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 सितम्बर 2016 5:26 PM (IST)
जिला प्रमुख पर भडक़े सीएमएचओ
उदयपुर। झाड़ोल क्षेत्र के दौरे पर गए जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल के सामने सीएमएचओ संजीव टांक द्वारा टेबल ठोकने पर हंगामा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर ही भाजपा कार्यकर्ताओं और सीएमएचओ के बीच झड़प हो गई। दरअसल जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल सीएचसी में भर्ती भुखमरी से पीडि़त परिवार का हाल जानने गए थे। इस दौरान उन्होंने सीएमएचओ से झाड़ोल क्षेत्र में पैर पसार रहे झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में पूछा तो सीएमएचओ संजीव टांक ने जिला प्रमुख मेघवाल के सामने टेबल ठोक कर अभद्रता कर दी। मौके पर मौजूद बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गुस्से में आ गए। भाजपा जनप्रतिनिधियों और सीएमएचओ के बीच कहासुनी और झड़प हो गई। झाड़ोल एसडीएम ने बीच बचाव कर पूरे मामले को शांत करवाया। जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल और बीजेपी के कार्यकर्ताओ ने सीएमएचओ संजीव टांक के इस रवैये को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उल्लेखनीय है कि झाड़ोल इलाके में 2 दिन पहले भुखमरी से बीमार हुए एक परिवार के 4 लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जिनका हाल जानने के लिए गुरुवार को जिला प्रमुख खुद पीडि़त परिवार से मिलने पहुंचे थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement