Advertisement
छह जिलों के 73748 किसानों को 485.69 करोड़ रुपए के कर्ज माफी सर्टिफिकेट वितरित
स. तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने रामपुर खेल स्टेडियम का स्तर ऊँचा उठाने के
लिए 25 लाख रुपए की अनुदान देने की घोषणा की जबकि मनप्रीत सिंह बादल ने
अपने भाषण दौरान कहा कि भवानीढ़ अस्पताल में ट्रोमा सैंटर और संगरूर के लिए
मैडीकल कालेज सहित स्थानिय विधायक विजेंदर सिंगला की तरफ से उठाई गई सभी
माँगों का जायजा लेने मुख्य मंत्री ने मुझे निर्देश दिए हैं।
संगरूर, बरनाला, पटियाला, श्री फतेहगढ़ साहिब, एस. ए. एस. नगर के किसान लाभार्थियों को आज के समारोह दौरान कर्ज माफी योजना अधीन सर्टिफिकेट वितरित किए गए। वित्त मंत्री स. मनप्रीत सिंह बादल ने छोटे और सीमांत किसानों के 2 लाख रुपए तक के कर्जे माफ करने उठाए गए इस ऐतिहासिक कदम के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद किया। राज्य की वित्तीय हालत खराब होने के बावजूद देश में पंजाब के किसानों का सब से अधिक कर्ज माफ किया गया है।
पिछले 10 सालों के शासन दौरान किसानों के लिए तिनका तक ना तोड़ सके, नाकाम रही अकाली लीडरशिप की तरफ से झूठे निंदा प्रचार से कांग्रेस सरकार का अक्श खराब करने की कोशिशों की मनप्रीत सिंह बादल ने तीखी आलोचना की।
रजिया सुलतान और स. साधु सिंह धर्मसोत ने भी अकालियों की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि अकाली अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए लोगों को गुमराह करने के खेल में व्यस्त हैं। मंत्रियों ने राज्य को तबाह करने पर अकालियों की तीखी आलोचना की।
इस अवसर पर लोक सभा सदस्य और पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ ने पिछली अकाली- भाजपा सरकार की तरफ से पंजाब के खजाने को तबाह करके अपने हितों की पूर्ति करने की आलोचना करते हुए कहा कि आज अकाली दल वाले कर्ज माफी योजना संबंधी तरह तरह के सवाल उठा रहे हैं परंतु ज्यादातर सहकारी सभाओं के कर्ज न चुका सकने वाले अकाली दल से सम्बन्धित नेता ही हैं। उन्होंने कहा कि वह मुख्य मंत्री से प्रार्थना करेंगे कि इन जानबूझ कर कर्ज ना चुकाने वाले बड़े डिफाल्टरों की कुर्की करने की प्रक्रिर्या शुरू करें।
पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने आज के इस बड़े जनसमूह को विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार राज्य के सर्वागीण विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों की कर्जे की समस्या का पक्का हल निकालने के मकसद से एक नीति बनाने के लिए विधायकों की समिति का गठन किया है। उन्होंने बताया कि खराब आर्थिक स्थिति के बावजूद भी कैप्टन सरकार ने अकाली सरकार की तरफ से गिरवी रखे गए मंडी बोर्ड के 2000 करोड़ रुपए राज्य की लिंक सडक़ों की मरम्मत करने और कुछ नयी लिंक सडक़ें बनाने के लिए दिए हैं। जबकि मंडियों के बुनियादी ढांचे को भी और मजबूत किया जा रहा है।
इस दौरान पूर्व मुख्य मंत्री रजिन्दर कौर भट्टल ने कहा कि अकाली दल वाले खुद तो किसानों को कोई राहत नहीं दे सके और न ही तत्कालीन प्रधान मंत्री डा. मनमोहन सिंह की तरफ से कर्ज राहत राशि ही किसानों को बाँट सके।
समागम दौरान संगरूर के विधायक विजेइन्दर सिंगला ने आए हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और अन्य मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने यह अहम समारोह संगरूर जिले में रखकर इस जिले को जो सम्मान दिया है, उसके लिए संगरूर के निवासी उनके सदा ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि कृषि के लिए जो कुछ कांग्रेस सरकारों ने किया है, वह अकाली भाजपा सरकार कभी नहीं कर सकी। एक तरफ अकाली दल ने हमेशा पंथ की राजनीति की परन्तु कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने जो कुछ कहा वह करके दिखाया, जिसका उदाहरण श्री हरिमन्दिर साहब और दुर्गयाना मंदिर से पंजाब के हिस्से का जी. एस. टी हटाने के लिए भी वही आगे आए हैं।
इस दौरान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. लाल सिंह, पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग, विधायक विजेइन्दर सिंगला, स. रणदीप सिंह, स. बलबीर सिंह सिद्धू, स. सुरजीत सिंह धीमान, स. निर्मल सिंह शुतराना, स. हरदयाल सिंह कम्बोज, मदन लाल जलालपुर, स. कुलजीत सिंह नागरा, स. दलवीर सिंह गोलडी, स. रजिन्दर सिंह, स. गुरप्रीत सिंह जी. पी., मुख्य मंत्री के ओ. एस. डी. स. अमृत प्रताप सिंह हनी सेखों, पूर्व विधायक मुहम्मद सदीक, स. धनवंत सिंह धुरी, हरचन्द कौर घनौरी, स. हरिन्दरपाल सिंह हैरीमान, जिला कांग्रेस प्रधानरजिन्दर सिंह राजा, दमन बाजवा, माई रूप कौर, स. सुरिन्दर सिंह घुम्मण, स. बलवंत सिंह शेरगिल, कैप्टन गुरजीत सिंह जवंधा, सुभाष ग्रोवर, अजैब सिंह रटौल, गुरशरण कौर रंधावा, अतिरिक्त मुख्य सचिव सहकारिता डी. पी. रेडी, मुख्य मंत्री के विशेष प्रमुख सचिव और स. गुरकिरत कृपाल सिंह, रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसायटी पंजाब ए. एस. बैंस, मंडी बोर्ड के सचिव अमित ढाका, एम. डी. स्टेट कोआपरेटिव बैंक डा. एस. के. बातिश, पटियाला के डिविजनल कमिशनर वी. के. मीणा, पटियाला जनेन के आई. जी. स. ए. एस. राए, डिप्टी कमिश्नर संगरूर घणश्याम थोरी, एस. एस. पी. संगरूर स. मनदीप सिंह सिद्धू सहित बड़ी संख्या में 6 जिलों, संगरूर, बरनाला, पटियाला, रूपनगर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर और फतेहगढ़ साहब के कर्ज राहत स्कीम का लाभ लेने वाले लाभार्थी किसान और कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता और वर्कर भी मौजूद रहेे।

ये भी पढ़ें - इस लडकी का हर कोई हुआ दीवाना, जानें...
Advertisement
Advertisement
संगरूर
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement