दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने पेश की इंसानियत की मिसाल, खंडहर में पड़ी बच्ची को बचाया

वीडियो में खुशबू कहती हैं कि अगर यह बच्ची बरेली से है और किसी की भी है, तो कृपया अपने बारे में संपर्क करें। हालांकि, वह बच्ची के मां-बाप को भी फटकार लगाती हैं। वे कहती हैं कि बच्ची को उसके माता-पिता खंडहर में छोड़कर चले गए। ऐसे माता-पिता पर धिक्कार है। मैं इस मामले में अपडेट देती रहूंगी और मैंने उसका नाम राधा रखा है। हम इस पूरे मामले पर नजर रखूंगी कि पुलिस क्या कर रही है।
जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि हरपाल सिंह नाम के एक हेड कांस्टेबल एक बच्ची को लेकर अस्पताल आए थे। यह बच्ची एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर के पास पड़ी हुई मिली थी। बच्ची की उम्र लगभग एक साल है। हालांकि, उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं और उसे वार्ड में भर्ती कर लिया गया है।
फिलहाल बच्ची को खंडहर में से बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और हर कोई खुशबू की तारीफ कर रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बरेली
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



