Discussions will yield positive findings - Manish Sisodia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 5:21 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चर्चा से निकलेगा सकारात्मक निष्कर्ष - मनीष सिसोदिया

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017 7:23 PM (IST)
चर्चा से निकलेगा सकारात्मक निष्कर्ष - मनीष सिसोदिया
उदयपुर । जीएसटी काउंसिल की दसवीं दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक 18 ओर 19 फरवरी को उदयपुर में होगी। बैठक में भाग लेने के लिए विभिन्न राज्यों के वित्तीय मंत्री और वित्तीय सचिवों के साथ वित्त विभाग के आला अधिकारी उदयपुर पहुंचने लगे है। शुक्रवार को दोपहर बाद एयरपोर्ट पर मंत्रियों और अधिकारियों का जमावड़ा लग गया । वहीं कलेक्टर ​सहित अधिकारियों का पूरा प्रशासनिक अमला व्यवस्थाओं के मद्देनजर एयरपोर्ट पर तैनात था। बैठक में शामिल होने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ​मनीष सिसोदिया, बिहार, तेलगांना ओर कई राज्यों के वि​त्त मंत्री भी उदयपुर पंहुचे। एयरपोर्ट पर मनीष सिसोदिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए साफ किया कि महाराणा प्रताप की इस धरती पर होने वाली इस चर्चा से सकारात्मक निष्कर्ष निकलने के साथ मजबूत जीएसटी देश को देने में मदद मिलेगी।

[# ताना मारने पर बसाया था यह शहर]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement