Dharna against DMC and Municipal officials in Municipal Office premises work halted-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 9, 2025 1:02 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गरपालिका कार्यालय परिसर में डीएमसी सहित नगरपालिका अधिकारियों के खिलाफ धरने पर, कामकाज पड़ा ठप

khaskhabar.com: शनिवार, 03 अगस्त 2024 4:24 PM (IST)
गरपालिका कार्यालय परिसर में डीएमसी सहित नगरपालिका अधिकारियों के खिलाफ धरने पर, कामकाज पड़ा ठप
महेंद्रगढ़। नगरपालिका कार्यालय परिसर में शहरी सरकार को डीएमसी सहित नगरपालिका अधिकारियों के खिलाफ तीन दिन से धरने पर बैठना पड़ रहा है। भाजपा टिकट पर जीते चेयरमैन रमेश सैनी सहित पूरा हाऊस महेंद्रगढ़ शहर में विकास कार्य नहीं होने की वजह से लगातार तीन दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा हुआ है। वही महेंद्रगढ़ शहर के वार्ड नंबर दो के पार्षद प्रतिनिधि चेतन यादव अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। आज पूर्व नगरपालिका प्रधान सहित सभी पूर्व पार्षदो ने नगरपालिका कार्यालय परिसर मे पहुच कर धरने को अपना समर्थन दिया है। नगरपालिका चेयरमैन रमेश सैनी एवं पार्षदों का कहना है कि नगरपालिका हाऊस का गठन हुए दो साल का समय हो गया है लेकिन डीएमसी एवं नगरपालिका अधिकारियों की लापरवाही की वजह से शहर के विकास कार्य नहीं हो पा रहे। महेंद्रगढ़ के नगरपालिका कार्यालय परिसर मे शहरी सरकार को डीएमसी सहित नगरपालिका अधिकारियों के खिलाफ तीन दिन से धरने पर बैठना पड़ रहा है। भाजपा टिकट पर जीते चेयरमैन रमेश सैनी सहित पूरा हाऊस महेंद्रगढ़ शहर में विकास कार्य नहीं होने की वजह से लगातार तीन दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा हुआ है। वही महेंद्रगढ़ शहर के वार्ड नंबर दो के पार्षद प्रतिनिधि चेतन यादव अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। आज पूर्व नगरपालिका प्रधान सहित सभी पूर्व पार्षदो ने नगरपालिका कार्यालय परिसर मे पहुच कर धरने को अपना समर्थन दिया है। नगरपालिका चेयरमैन रमेश सैनी एवं पार्षदों का कहना है कि नगरपालिका हाऊस का गठन हुए दो साल का समय हो गया है लेकिन डीएमसी एवं नगरपालिका अधिकारियों की लापरवाही की वजह से शहर के विकास कार्य नहीं हो पा रहे। पूर्व नगरपालिका प्रधान रीना बंटी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास का नारा देकर कार्य करती है और हमारे नगर पालिका के प्रधान रमेश सैनी भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर जीत कर आए है और पूरे महेंद्रगढ़ शहर वासियों ने इनको अपना समर्थन दिया है। लेकिन फिर भी महेंद्रगढ़ शहर में विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लग पाई है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार चाहे तो नगर पालिका के किसी भी अधिकारी से कार्य करवा सकती है और सभी सार्वजनिक कार्य पूरे किए जा सकते हैं। महेंद्रगढ़ शहर में नगर पालिका हाउस को बने पूरे दो साल का समय बीत चुका है लेकिन एक भी टेंडर नहीं लग पाया है। उन्होंने कहा कि आज धरने को हम अपना समर्थन देने के लिए आए हैं।
व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने बताया कि नगर पालिका हाउस जो भी फैसला लेगा हम उस फैसले का समर्थन करेंगे। महेंद्रगढ़ शहर के विकास के लिए अगर हमें शहर के बाजार भी बंद करने पड़े तो हम बाजार भी बंद करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement