Advertisement
अलसुबह से ही मां शीतला की मनुहार में जुटे श्रद्धालु

भीलवाडा। जिले में सोमवार को शीतला अष्टमी के अवसर पर अलसुबह से ही मां शीतला की पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। महिला पुरुष श्रद्धालु सुबह से ही माता की मनुहार में जुटे दिखाई दिए। श्रद्धालुओं ने माता की पूजा अर्चना की और ठंडे पकवानों का भोग अर्पित कर खुशहाली की कामना की। माता की करने वाली महिलाओं ने कहा कि शीतला माता का अपना एक महत्व है। माता छोटे बच्चों को बीमारी से बचाती है और घर में सुख-शांति रखती है। माता को एक दिन पहले रांधापुआ पर बनाए गए ठंडे पकवानों का भोग लगाया जाता है। इस पूजा से बच्चों में भोदही छोटी माता और बडी माता का प्रकोप नहीं होता है।
Advertisement
Advertisement
बांसवाड़ा
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
