Development officer arrested red handed while taking bribe of Rs 80 thousand in Banswara-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2026 12:10 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बांसवाड़ा में विकास अधिकारी 80 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023 7:41 PM (IST)
बांसवाड़ा में विकास अधिकारी 80 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
बांसवाड़ा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मुख्यालय के निर्देश पर गुरुवार को बांसवाड़ा इकाई की ओर से तलवाड़ा पंचायत के विकास अधिकारी पूरणमल मीणा को 80 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बकाया भुगतान की एवज में घूस मांगी थी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक (अतिरिक्त चार्ज) हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की बांसवाड़ा इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी। इसमें बताया कि ग्राम पंचायत कूपड़ा के विभागीय निरीक्षण के दौरान स्वीकृत कार्यों यूसी/सीसी में कमियां बताकर उक्त कार्यों के बकाया भुगतान राशि लगभग 1 करोड़ 50 लाख की राशि के भुगतान की एवज में घूस की मांगी थी। बताया गया है कि दो प्रतिशत कमीशन के हिसाब से पूरणमल मीणा 3 लाख रुपए रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। कमीशन नहीं देने पर निरीक्षण में कमियों बताकर परिवादी को निलम्बित करने एवं विभागीय कार्यवाही करने की अनुशंसा की धमकी भी आरोपी विकास अधिकारी द्वारा दी जा रही है।
इस पर एसीबी उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशन में एसीबी की बांसवाड़ा इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव जोशी के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया। इसके बाद ट्रेप की कार्रवाई करते हुए विकास अधिकारी पूरण मीणा को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी विकास अधिकारी द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 70 हजार रुपए की रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे।
एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement