Development Exhibition in National Jamboree - CM Ashok Gehlot inaugurated and observed the exhibition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:22 am
Location
Advertisement

राष्ट्रीय जम्बूरी में विकास प्रदर्शनी - सीएम अशोक गहलोत ने प्रदर्शनी का किया उद्घाटन और अवलोकन

khaskhabar.com : बुधवार, 04 जनवरी 2023 5:56 PM (IST)
राष्ट्रीय जम्बूरी में विकास प्रदर्शनी - सीएम अशोक गहलोत ने प्रदर्शनी का किया उद्घाटन और अवलोकन

उड़ान योजना से जुड़ने वाली महिलाओं का बढ़ाया हौसला


पाली/जयपुर,। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पाली के रोहट में 18वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में बुधवार को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाती विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भी संवाद किया।

गहलोत ने राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद की स्टाॅल पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उनके क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) द्वारा उत्पादित सैनेटरी नैपकिन के बारे में जानकारी लेकर उनका हौसला बढ़ाया। समूह की महिलाओं ने बताया कि सीएलएफ द्वारा गैर सरकारी संस्थाओं से जुड़कर सैनेटरी नैपकिन मेकिंग यूनिट की स्थापना की गई है। वर्तमान में अनेक महिलाएं सैनेटरी नैपकिन मेकिंग यूनिट खुशी सेन्टर गिरादरा, पाली में कार्यरत हैं। महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार सैनेटरी नैपकिन को उड़ान योजना के माध्यम से वितरित किए जाने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement