Developed India Sankalp Yatra: Camps organized in Satlana and Dhandhiya Gram Panchayat of Luni-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 7:44 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विकसित भारत संकल्प यात्रा : लूणी की सतलाना व धांधिया ग्राम पंचायत में लगे शिविर

khaskhabar.com: सोमवार, 01 जनवरी 2024 10:53 PM (IST)
विकसित भारत संकल्प यात्रा : लूणी की सतलाना व धांधिया ग्राम पंचायत में लगे शिविर
जोधपुर। पंचायत समिति लूणी की ग्राम पंचायत सतलाना में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर कार्यक्रम में अशोक पटेल केबिनेट मंत्री प्रतिनिधि लूणी, उपखंड अधिकारी पुखराज कसोटिया, लूणी तहसीलदार सर्वेश्वर निंबार्क की उपस्थिति में आयोजित हुए शिविर। अशोक पटेल ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वारा भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में लाभान्वित परिवारों को लाभ मिला है और वंचित परिवारों को समय पर लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है। जल जीवन मिशन की प्राथमिकता से सभी घरों को नल से जल उपलब्ध कराया जा रहा है। जो पात्र व्यक्तियों को पेंशन, आवास, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, पीएम प्रणाम, सहित योजनाओं में सभी को लाभ देने का कार्य जल्दी किया जाएगा ऐसा विश्वास दिलाया। यात्रा संयोजक रावतराम बिंजारिया, खिवराज जांगिड़ सह संयोजक यात्रा, लूणी मंडल अध्यक्ष पोलाराम सुथार, पंचायत समिति सदस्य प्रकाश, सरपंच तारा देवी, हनुमान प्रजापत अतिरिक्त विकास अधिकारी चंचल राज शर्मा, प्रहलाद राम डांगी, पूर्व सरपंच भल्लाराम पटेल, सहायक विकास अधिकारी श्यामलाल चौहान, ग्राम विकास अधिकारी अंजू चौधरी सहित कई जन प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा का दूसरा शिविर ग्राम पंचायत धांधिया में आयोजित हुआ। सरपंच भेराराम ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों में मोगरा कला सरपंच वागाराम पटेल, काकानी सरपंच प्रतिनिधि हीराराम मौजूद रहे। सभा को पटेल ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना को साकार करना है। इसलिए भारत सरकार और वर्तमान राज्य सरकार द्वारा जो योजनाएं संचालित की जाएंगी उसमें गांव में अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति को उस योजना का लाभ पहुंचाना है।
खिवराज जांगिड़ ने बताया कि भारत विकसित संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री की फ्लैगशिप योजनाओं का गांव के हर घर में पहुंचाए और पात्र परिवारों को इन योजनाओं का लाभ दिलाए। कार्यक्रम में फ्लैगशिप योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी के द्वारा संवाद किया।
मुख्य अतिथि द्वारा सभी ग्रामीणों को प्रतिज्ञा दिलाई। सहायक विकास अधिकारी चम्पालाल आचार्य ने कार्यक्रम का संचालन किया। सहायक विकास अधिकारी गंगासिंह, ग्राम विकास अधिकारी हुकमाराम, वीरेंद्र सिंह, प्रेमाराम सहित जन प्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement