Developed India Sankalp Yatra: Camp in Gram Panchayat Harlaya and Sirmandi of Osian-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 7:18 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विकसित भारत संकल्प यात्रा : ओसियां की ग्राम पंचायत हरलाया एवं सिरमंडी में शिविर

khaskhabar.com: सोमवार, 01 जनवरी 2024 10:41 PM (IST)
विकसित भारत संकल्प यात्रा : ओसियां की ग्राम पंचायत हरलाया एवं सिरमंडी में शिविर
जोधपुर ग्रामीण। भारत सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन, योजनाओं संबंधी जागरूकता एवं योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के संबंध में जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा की जा रही हैं। सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ओसियां पंचायत समिति की ग्राम पंचायत हरलाया एवं सिरमंडी में शिविर आयोजित हुआ। ग्राम पंचायत हरलाया में शंभुसिंह खेतासर एवं जगराम विश्नोई के मुख्य आतिथ्य में शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम उज्ज्वला योजना की महिला लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। ओसियां पंचायत समिति की ग्राम पंचायत हरलाया एवं सिरमंडी में विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रचार रथ पहुँचने पर स्वागत समिति व आमजन ने पारंपरिक तरीके से प्रचार रथ का स्वागत किया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित आमजन को विकसित भारत की शपथ भी दिलवाई गई।
ये भी रहे उपस्थित कार्यक्रम में उप प्रधान देवीलाल चौधरी, उपखंड अधिकारी राजीव शर्मा, विकास अधिकारी महेन्द्र सिंह राजपुरोहित, यात्रा के सह संयोजक ओमप्रकाश सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement