Deoria: Political stir over murder of innocent, opposition parties demand death penalty-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 20, 2025 5:26 pm
Location
Advertisement

देवरिया : मासूम की हत्या पर सियासी हलचल, विपक्षी दलों ने फांसी की मांग की

khaskhabar.com : शनिवार, 30 नवम्बर 2024 1:52 PM (IST)
देवरिया : मासूम की हत्या पर सियासी हलचल, विपक्षी दलों ने फांसी की मांग की
देवरिया, यूपी। देवरिया जनपद के भटनी थाना क्षेत्र में गत 26 नवंबर को एक मासूम बेटी का शव खून से लथपथ अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मासूम की हत्या ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को चौंका दिया, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी है। हत्या के बाद से विपक्षी पार्टियां आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग कर रही हैं, वहीं पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।


मासूम बच्ची की हत्या पर गहरा शोक जताते हुए आज देवरिया के सुभाष चौक पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कैंडल जलाए और मासूम की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामप्रवेश यादव ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों को फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए।

विपक्षी दलों ने इस हत्या को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया और राज्य सरकार से मामले की गहन जांच की मांग की। उनके अनुसार, इस तरह के जघन्य अपराधों पर कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए ताकि समाज में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

स्थानीय लोगों में भी इस हत्या को लेकर गुस्सा और आक्रोश देखा जा रहा है। क्षेत्र के लोग लगातार पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement