Demand to create Bhil state by combining Rajasthan, Madhya Pradesh, Gujarat and Maharashtra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 5:09 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र को मिलाकर भील प्रदेश बनाने की मांग

khaskhabar.com: सोमवार, 15 जुलाई 2024 6:06 PM (IST)
राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र को मिलाकर भील प्रदेश बनाने की मांग
आगामी 18 तारीख को मानगढ़ शहीद स्मारक पर जुटेंगे चार राज्यों के आदिवासी बांसवाड़ा। राजस्थान मध्यप्रदेश, गुजरात में रहने वाले आदिवासी चार राज्यों को मिलाकर भील प्रदेश की मांग एक बार जोर पकड़ने लगी है। आज बडी संख्या में आदिवासी समाज के लोग ढोल नगाड़े के साथ भील प्रदेश की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के हाथ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भील मोर्चा मुक्ति के बैनर तले ज्ञापन देने आए पदाधिकारी बोले- जहाँ हमारे 1500 आदिवासी शहीद हुए उसी मानगढ़ धाम पर आगामी 18 तारीख को चार राज्य से लाखों लोग भील प्रदेश बनाने की ज्वाला लेते हुए जुटेंगे। जहां सभी समाजजन के साथ भील प्रदेश बनाने की मांग को लेकर चर्चा होगी।
उन्होंने कहा कि समाज का मंच खुला है, भले वो किसी पार्टी का क्यों ना हो, लेकिन उसके मन में भील प्रदेश बनाने कि मांग का जज्बा होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि आदिवासियों को जमीन लेकर सरकार थर्मल पावर प्लांट शुरू कर रही है। जिसका असर 100 किलो मीटर तक रहेगा तो फिर आम आदमी कहाँ जाएगा? कोई रूप रेखा नहीं, सिर्फ विकास के नाम पर आदिवासियों का विनाश किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement