Demand for direct rail service from Hoshiarpur to Mathura-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 11:52 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

होशियारपुर से मथुरा तक सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग

khaskhabar.com: रविवार, 29 अक्टूबर 2017 2:30 PM (IST)
होशियारपुर से मथुरा तक सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग
होशियारपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री व पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला के निवास स्थान पर होशियारपुर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं का एक शिष्टमंडल सैनी जागृति मंच के संस्थापक संदीप सैनी की अध्यक्षता में मिला। शिष्टमंडल ने होशियारपुर से मथुरा तक सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग संबंधी श्री सांपला को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि होशियारपुर से दिल्ली चलने वाली ट्रेन को मथुरा तक चलाया जाए ताकि होशियारपुर जो कि एक धार्मिक नगरी है से मथुरा वृंदावन जाने वाले यात्रियों को यात्रा के लिए रेल सेवा मुहैया हो सके। जिससे यात्री आसान तरीके से यात्रा कर सकेंगे संदीप सैनी ने बताया कि जहां होशियारपुर से जाने वाली यात्रिओ को इस रेल सेवा से लाभ होगा। वहीं हिमाचल और होशियारपुर के आसपास के जिलों से वृंदावन मथुरा जाने वाले यात्रियों को भी इससे यात्रा करने काफी आसान होगी और रेल सेवा अन्य साधनों से काफी सस्ता साधन होगा और यात्रियों का इससे काफी समय भी बचेगा। उन्होंने बताया कि इस रेल सेवा शुरू होने से होशियारपुर से जाने वाले यात्री दूसरे दिन यात्रा कर वापस अपने घरों को लौट सकते हैं। इससे यात्रियों के समय की काफी बचत होगी। उन्होंने होशियारपुर रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने की मांग रखी। विजय सांपला ने कहा कि होशियारपुर निवासियों की यह पुरानी मांग को लेकर मैं पहले ही रेल मंत्री से होशियारपुर से वृंदावन मथुरा और शिरडी के लिए रेल सेवा शुरू करने की बात रख चुका हूं। मैं चाहता हूं कि जहां लोग मथुरा वृंदावन की धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी की यात्रा सस्ते और आसान तरीके से कर सके वही साईं बाबा के भगत भी शिरडी जाकर साईं बाबा के दर्शन असानी और से कर सके उन्होंने कहा कि होशियारपुर के लोगों से जो मुझे प्यार मिलता है उससे मेरा सेवा कार्य मुक्त करने के लिए मुझमें और उत्साह पैदा होता है होशियारपुर के लोगों की इस मांग के लिए अब मैं और मेहनत व कोशिश करूंगा कि जल्द से जल्द यह रेल सेवा शुरू हो सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement