Advertisement
देहरा: लियारा में धूं-धूं कर जली टैक्सी, श्रद्धालुओं ने कूदकर बचाई जान

टैक्सी चालक रोहित कुमार, पुत्र राजकुमार, निवासी अली मोहल्ला, जालंधर ने बताया कि गाड़ी में मुंबई से आए श्रद्धालु सवार थे, जो मां ज्वालामुखी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि गाड़ी करीब दो साल पुरानी थी और आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
घटना के दौरान स्थानीय व्यक्ति गगन शर्मा ने तुरंत देहरा पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई, जबकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी कुछ देर बाद पहुंची। बाद में दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने राहत जताई है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कांगड़ा
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



