Deepa Malik, Haryana Government will give Rs 4 crore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 9:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दीपा मलिक को हरियाणा सरकार देगी 4 करोड़ रूपये

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 7:51 PM (IST)
दीपा मलिक को हरियाणा सरकार देगी 4 करोड़ रूपये
अंबाला । ब्राजील के रियो में चल रहे पैरालंपिक खेलों में हरियाणा की बेटी दीपा ने न सिर्फ हरियाणा प्रदेश का सिर गर्व के साथ ऊँचा किया है बल्कि उन्होंने इस कारनामे के साथ एक नया इतिहास भी रच दिया है। जिसके बाद हरियाणा में आम से लेकर खास हर व्यक्ति दीपा की जीत की ख़ुशी में डूब गया है । इसी के चलते अब हरियाणा सरकार ने अपनी नई खेल नीति के तहत दीपा को 4 करोड़ रूपये देने की घोषणा भी कर दी है। इस बात का ऐलान हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने मीडिया से बातचीत के दौरान किया । खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि दीपा ने देश का गौरव बढ़ाया है जिसकी ख़ुशी पूरे प्रदेश में है और उनका पूरा सम्मान किया जायेगा। अनिल विज ने बताया कि हरियाणा में सामान्य खिलाडियों और पैरा खिलाडियों में किसी भी तरह का फर्क नहीं किया जाता, बल्कि सभी को एक समान सुविधाएं दी जाती हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement