Deeg: 17 newly appointed employees received appointment letters at the Chief Ministers Employment Festival-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 10:42 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीगः मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में 17 नव नियुक्त कर्मचारियों को मिले नियुक्ति पत्र

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026 5:35 PM (IST)
डीगः मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में 17 नव नियुक्त कर्मचारियों को मिले नियुक्ति पत्र
खास खबर। डीग मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जयपुर से आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान डीग जिले के 17 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी अमित कुमार मीना, भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश बंसल, उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ भावना यादव तथा गृह राज्य मंत्री के प्रतिनिधि एवं समाजसेवी लेखपत गुर्जर ने नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। अतिथियों ने नव नियुक्त कार्मिकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि सरकारी सेवा में चयन के बाद उन्हें पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ आमजन की सेवा को प्राथमिकता देनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान पशुपालन विभाग के 7, प्रशासनिक सुधार विभाग के 2, कार्मिक विभाग के 3, यूनानी चिकित्सा विभाग के 2, राजस्व विभाग के 1, पुलिस विभाग के 1 तथा एनएचएम के 1 नव नियुक्त कार्मिक सहित कुल 17 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जयपुर से आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
डीग में उपस्थित नव नियुक्त कार्मिकों एवं प्रतिभागियों ने भी नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नव नियुक्त कार्मिकों एवं उनके परिजनों में उत्साह का माहौल रहा। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले कार्मिकों ने रोजगार का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नव नियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement