Decisions taken in all the courts of Jodhpur district and in the National Lok Adalat in the talukas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 9, 2026 12:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोधपुर जिले के सभी न्यायालयों में एवं तालुकाओं में राष्ट्रीय लोक अदालत में हुए फैसले

khaskhabar.com: रविवार, 10 दिसम्बर 2023 09:30 AM (IST)
जोधपुर जिले के सभी न्यायालयों में एवं तालुकाओं में राष्ट्रीय लोक अदालत में हुए फैसले
जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विक्रान्त गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार 9 दिसंबर को जोधपुर जिला न्यायक्षेत्र में जोधपुर जिला मुख्यालय पर स्थित समस्त न्यायालयों में एवं न्यायक्षेत्र की तालुकाओं यथा फलोदी, बिलाड़ा, पीपाड़ शहर, बालेसर, औसियां तथा बाप, लोहावट, भोपालगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें जोधपुर जिला न्यायक्षेत्र के राजीनामा योग्य समस्त प्रकृति के लग्थिात प्रकरण, प्री-लिटिगेशन प्रकरण, राजस्व मामले एवं जनोपयोगी सेवाओ व पांच वर्ष व दस वर्ष से अधिक पुराने मुकदमों का निस्तारण भी किया गया। जिला मुख्यालय जोधपुर जिला पर 3 और तालुकाओं में उपखण्ड न्यायालयो सहित कुल 16 बैचों का गठन किया गया। जिला मुख्यालय पर स्थित न्यायालयों में लम्थित राजीनामे योग्य प्रकरणों के निस्तारण हेतु पुखराज गहलोत, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश जोधपुर जिला, पूर्णिमा गीड, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला, अलका जोशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर जिला की आध्यक्षता में देची का गठन किया गया। जिसमें वैद्य के सदस्य के रूप में अधिवक्ता क्रमश भानुप्रकाश दाधीच सीताराम बेनीवाल रामप्रकाश प्रजापत उपस्थित रहे। पुखराज गहलोत की अध्यक्षता में गठित बैंच में जनोपयोगी सेवाओं से सम्बन्धित स्थाई लोक अदालत जोधपुर जिला के प्रकरणों को भी निस्तारण हेतु सम्मिलित किया गया। उक्त सभी बैंचों द्वारा पक्षकारों को लोक अदालत में प्रकरणों के निस्तारण से होने वाले लाभ बताते हुए समझाईश की गई व प्रकरणों का निस्तारण राजीनामे से किया गया। विक्रान्त गुप्ता ने बताया कि लोक अदालत के अवसर पर अधिवक्ताओं, पक्षकारों, विभागों एवं बैंक व वित्तीय संस्थाओं के पदाधिकारियों, कर्मचारियों का उत्साह देख कर अत्यन्त प्रसन्नता हुई।
उन्होंने कहा कि अधिवक्तागण एवं पक्षकार स्वयं ही लोक अदालत की प्रेरणा से आगे आये हैं एवं अपने प्रकरणों का निस्तारण करने का अनुरोध किया गया है। इस प्रकार से राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का राजीनामा से निस्तारण किये जाने का प्रयास सफल होता प्रतीत हो रहा है।
जोधपुर जिला प्राधिकरण की सचिव पूर्णिमा गौड ने बताया कि लोक अदालत में पक्षकारों को शीघ्र व सुलभ न्याय मिलता है। लोक अदालत में होने वाले राजीनामें की कोई अपील नहीं होती सिविल कोर्ट के आदेश की तरह पालना होती है। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिवक्तागण, पक्षकारगण कर्मचारीगण एवं सभी बैंको के वरिष्ठ अधिकारीगण ने अपनी सकारात्मक भागीदारी दर्ज करवाते हुए राजीनामे से प्रकरणों का निस्तारण करवाने हेतु सहयोग प्रदान किया गया।
इस अवसर पर आरएमजीबी से महेन्द्र कुमार सैनी एवं तेजाराम, यूको बैंक से किशोर कुमार, एसबीआई बैंक से हेमेन्द्र सांखला एवं जोविविनिलि से राजस्व अधिकारी मनोहर जाट ताराचंद उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत में जोधपुर जिला न्यायक्षेत्र के समस्त न्यायालयों मय जनोपयोगिता से संबंधित स्थायी लोक अदालत में लम्थित, प्री-लिटिगेशन एवं राजस्व न्यायालयों द्वारा रेफर लगभग प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement