कुरुक्षेत्र थीम पार्क में मिली सिर कटी लाश, पास पड़ा मिला खून से सना चाकू, हत्या की आशंका

पुलिस के अनुसार, शव थीम पार्क में बने स्टेज के पीछे पड़ा मिला। मृतक ने नीले रंग का लोअर और स्वेटशर्ट पहन रखी थी। उसके पेट पर खींचने जैसे निशान भी पाए गए हैं। शव के आसपास कोई पहचान पत्र नहीं मिला है।
खून से सना चाकू बरामद
थाना कृष्णा गेट के SHO बलजीत सिंह ने बताया कि मौके से बरामद चाकू पर खून के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि चाकू नया प्रतीत हो रहा है और आशंका है कि इसी से वारदात को अंजाम दिया गया है।
CCTV और मोबाइल डेटा की जांच
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल लोकेशन डेटा की भी जांच की जा रही है, ताकि मृतक की पहचान और घटना की कड़ी जोड़ी जा सके।
फिलहाल पुलिस हत्या के हर पहलू से जांच कर रही है। इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस घटना से सहमे हुए हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कुरुक्षेत्र
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


