Dead body of a young man found hanging from a tree in the forest near Ranchi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:34 pm
Location
Advertisement

रांची के पास जंगल में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश

khaskhabar.com : शुक्रवार, 24 मार्च 2023 7:19 PM (IST)
रांची के पास जंगल में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश
रांची। रांची जिले के बुंडू थाना क्षेत्र में घने जंगल के बीच बरगद के पेड़ पर एक 19 वर्षीय युवक का शव लटका पाया गया है। उसकी पहचान सुखराम टूटी के रूप में हुई है। वह इसी इलाके के दशम फॉल थाना क्षेत्र के डेढ़काडीह गांव का रहने वाला था।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसने खुदकुशी की है या फिर उसकी हत्या की गई है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची लाया गया है। पुलिस के मुताबिक लाश गमछे के सहारे पेड़ से लटकी थी। कुछ ग्रामीण इसे प्रेम प्रसंग की परिणति बता रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। बुंडू के डीएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement