Advertisement
दौसा अपडेट्स : 41वीं गोवर्धन पदयात्रा रवाना, भाद्रपद में जिनालयों में उमड़ी भीड़, झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा

श्री गिरिराज महाराज पदयात्रा समिति के तत्वाधान में दौसा से गोवर्धन जी (उत्तर प्रदेश) के लिए 41वीं पदयात्रा गुरुवार को धूमधाम से रवाना हुई।
शोभायात्रा व स्वागत: कलाली मंदिर (गांधी तिराहा) से मुख्य ध्वज पूजन के बाद गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मानगंज, रेलवे स्टेशन और आगरा रोड होते हुए यात्रा गिरिराज धरण मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत किया और जलपान व फल वितरित किए।
यात्रा का मार्ग व विश्राम: पदयात्रा समिति के सचिव व मुख्य ध्वज वाहक पवन कुमार व्यास ने बताया कि यात्रा कालाखोह, सिकंदरा, पांचोली, लंगड़ा-बालाजी, पीपलखेड़ा, महवा, पथैना, गंज-खेडली, कठूमर, नगर और डीग में विश्राम करते हुए 22 सितंबर की शाम को गोवर्धन महाराज को ध्वज अर्पित करेगी।
भंडारा व व्यवस्थाएं: 23 सितंबर को रामानंद आश्रम (गोवर्धन) में विशाल भंडारे का आयोजन होगा। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष जुगल सिंह बारेठ, संयोजक लाल गुप्ता व कमलेश शर्मा और कोषाध्यक्ष अशोक कुमार डोलिका ने बताया कि पदयात्रियों के लिए पानी के टैंकर, सामान के वाहन, रथ, दवाइयां, सामूहिक भोजन और सत्संग की माकूल व्यवस्था की गई है।
2. जिनालयों में भाद्रपद की धूम, आदिनाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
भाद्रपद माह के पवित्र अवसर पर दौसा शहर के जैन जिनालयों में धार्मिक कार्यक्रमों की बहार देखने को मिल रही है।
गुरुवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में प्रात:काल से ही अभिषेक, शांतिधारा और विशेष पूजन-अर्चन शुरू हुआ।
श्री आदिनाथ मंदिर में भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए जैन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
कई श्रद्धालुओं ने भाद्रपद माह के दौरान उपवास रखकर साधना की। वहीं, शाम होते ही मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, धार्मिक भजनों और आरती की धूम मच रही है।
3. पौन घंटे की झमाझम बारिश से दौसा तरबतर, किसानों के चेहरे खिले
पांच दिनों के लंबे इंतजार और तेज धूप-उमस के बाद गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे दौसा जिले में मौसम ने अचानक करवट ली।
जलभराव और राहत: तेज हवाओं के साथ करीब पौन घंटे तक हुई झमाझम बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। गांधी तिराहा, मानगंज, नई मंडी रोड, रेलवे स्टेशन और सैंथल मोड़ की सड़कों व कॉलोनियों के रास्तों में पानी भर गया।
फसलों को संजीवनी: इस बारिश से तापमान में गिरावट आई और मौसम पूरी तरह खुशनुमा हो गया। पछेती फसलों के लिए यह बारिश बेहद फायदेमंद मानी जा रही है, जिससे इस बार बेहतर पैदावार की उम्मीद जगी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


