Advertisement
दौसा : पंडित नवल किशोर शर्मा की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

खादी समिति के मंत्री अनिल शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। वक्ताओं ने दौसा, जयपुर और अलवर से सांसद रहे, केंद्र में मंत्री तथा गुजरात के राज्यपाल रहे पंडित नवल किशोर शर्मा के राजनीतिक सफर का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का बल दिया।
पंडित नवल किशोर शर्मा सामुदायिक भवन में भी एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ, जिसमें आरपीएससी के पूर्व मेंबर विनोद बिहारी शर्मा और पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया और पुष्पांजलि अर्पित की।
विद्यालय परिसर में हुआ विद्यार्थियों का सम्मान
पंडित नवल किशोर शर्मा स्कूल में विद्यालय के प्रेरणास्रोत की पुण्यतिथि पर विशेष श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. पूनम शर्मा, निदेशक आशुतोष शर्मा और शैक्षणिक निदेशक जॉनसन लुको उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया तथा विद्यार्थियों को उनके जीवन-मूल्यों से प्रेरणा लेने की सीख दी।
इस दौरान गत शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, खेलकूद में नाम कमाने वाले छात्र-छात्राओं तथा विद्यालय में अनुशासन और नियमितता का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में भक्तिमय माहौल में भजन एवं रामधुनी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने पंडित नवल किशोर शर्मा को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


