Dausa To Govardhan Padyatra 2026, Giriraj Maharaj Padyatra Samiti Dausa-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 12:51 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा से गोवर्धन धाम के लिए 17 सितंबर को रवाना होगी 41वीं पदयात्रा : कलाली मंदिर से होगा ध्वज पूजन, 22 को चढ़ेगा ध्वज

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 सितम्बर 2026 3:30 PM (IST)
दौसा से गोवर्धन धाम के लिए 17 सितंबर को रवाना होगी 41वीं पदयात्रा : कलाली मंदिर से होगा ध्वज पूजन, 22 को चढ़ेगा ध्वज
दौसा। गिरिराज महाराज पदयात्रा समिति के तत्वाधान में दौसा से गोवर्धन महाराज (उत्तर प्रदेश) की 41वीं 17 सितंबर को प्रातः 7:00 बजे कलाली मंदिर गांधी तिराहा से ध्वज पूजन के पश्चात रवाना होगी। पदयात्रा समिति के सचिव पवन कुमार व्यास ने बताया कि शोभा यात्रा के रूप में मानगंज, रेलवे स्टेशन, आगरा रोड होते हुए गिरिराज धरण मंदिर पर पहुंचेगी। इसके पश्चात कालाखोह, सिकंदरा, पांचोली, लंगड़ा- बालाजी, पीपलखेड़ा, महवा, पथैना, गंज- खेडली, कठूमर, नगर, डीग विश्राम करते हुए 22 सितंबर की शाम को गोवर्धन महाराज को पदयात्रा का ध्वज भेंट किया जावेगा। वहीं 23 सितंबर को रामानंद आश्रम गोवर्धन में भंडारे में प्रसादी प्राप्त कर पदयात्री अपने घरों को लौटेंगे। पदयात्रा के सफल संचालन के लिए गिरिराज धरण मंदिर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की मीटिंग का आयोजन जुगल सिंह बारेठ की अध्यक्षता में किया गया। मीटिंग में गोपाल लाल गुप्ता (महेश्वरा वाले) एवं कमलेश शर्मा (बैरास वाले) को सर्वसम्मति से संयोजक पद पर मनोनीत किया गया एवं नए जुड़े सदस्यों का भी स्वागत किया गया।
कोषाध्यक्ष अशोक कुमार डोलिका ने बताया कि पदयात्रा में पानी के टैंकर, सामान रखने के लिए साधन, रथ ,दवाइयां ,सामूहिक भोजन व सत्संग की व्यवस्था की पूरी तैयारी कर ली गई है।
मीटिंग में संरक्षक- रमेश चंद्र शास्त्री, मदनलाल शर्मा, सुखराम मीणा (पापड़दा), कृपा शंकर विजय( दुब्बी ), शिवलाल मीणा (डोलिका), संयुक्त सचिव सत्यनारायण राहुवास, संगठन मंत्री गिरिराज धामाणी, कमलेश बाबूजी, मदनलाल विजय, द्वारका प्रसाद टटार, मोहनलाल खंडेलवाल (पीलवा), बसंत सर्राफ, खुशीराम माठा, गिरीश व्यास, हेमंत शर्मा मुंगेरी, राजेंद्र गुर्जर, सुरेंद्र कुमार शर्मा, रूपेश शास्त्री, संतोष बैरास, संतोष सेन, गौरी शंकर शर्मा, उमेश चंद्र शर्मा, गोविंद विजय, लक्ष्मी नारायण हरिपुरा, राजेंद्र सैनी, पुखराज ज्योतिषी, प्रेम प्रकाश सैनी, रामकेश मीणा, लल्लूराम मीणा, रतिराम मीणा, मदन मीणा, सीताराम मीणा, हरिनारायण मीणा, मुकेश मीणा, मनोज निर्वाण, किशन लाल सैनी, रामकरण मीणा, महेंद्र सैनी, धर्म सिंह, रामकरण सैनी, कैलाश सैनी, दीपचंद मीणा उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement