Advertisement
दौसा : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन; 15 अक्टूबर तक विद्यालय समय घटाने और जनगणना मानदेय देने की मांग

विद्यालय समय में परिवर्तन: ज्ञापन में मांग की गई है कि राज्य में पड़ रहे अधिक तापमान को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी और अभिभावक हित में 15 अक्टूबर 2026 तक विद्यालयों का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रखा जाए। इस संबंध में शिक्षा मंत्री एवं निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) बीकानेर के नाम ज्ञापन दिया गया।
जनगणना मानदेय भुगतान: जनगणना 2027 के कार्यों में लगाए गए सुपरवाइजर्स और प्रगणकों को निर्धारित मानदेय का भुगतान अतिशीघ्र करवाने को लेकर भी चर्चा की गई। इस पर एडीएम शर्मा ने अवगत कराया कि उक्त भुगतान भूमि विकास बैंक के माध्यम से करवाया जाना प्रक्रियाधीन है।
अवकाश स्वीकृति प्रक्रिया का सरलीकरण: आगामी पंचायत चुनाव 2026 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने के दौरान सरकारी कार्मिकों के अवकाश स्वीकृति की प्रक्रिया को अत्यधिक सरल और व्यावहारिक बनाने की मांग की गई, जिस पर एडीएम ने शीघ्र ही आवश्यक आदेश प्रसारित करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
इस प्रतिनिधिमंडल में दीपक गहलोत, विजय शर्मा, अजय शर्मा, भगत सिंह बैरवा, विकास शर्मा, राकेश नागर, अखिलेश शर्मा, कालूराम गुर्जर, कमलेश पटेल और बसंती लाल गुर्जर सहित कई शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


