Advertisement
दौसा : सेवा सेतु अभियान के तहत नगर परिषद और यूआईटी में विशेष शिविर आयोजित, आमजन को मिल रही राहत

अभियान के पहले दिन कुल 445 जन्म प्रमाण पत्र और 7 मूलनिवास प्रमाण पत्र जारी किए गए।
पीएम स्वनिधि योजना के तहत 2 लोगों को ऋण वितरित किया गया तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 3 लाभार्थियों की किस्त जारी की गई।
इसके अलावा, शहर में साफ-सफाई, सड़क मरम्मत और 36 स्थानों पर रोड व स्ट्रीट लाइट से जुड़े कार्यों का निस्तारण किया गया।
16 अक्टूबर तक वार्डवार और विभागीय शिविर जारी
नगर परिषद में 16 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इन शिविरों में शहर के विभिन्न वार्डों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से लिया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से निम्नलिखित कार्य किए जा रहे हैं:
स्टेट ग्रांट, धारा 69-ए और कृषि भूमि के पट्टों का वितरण।
भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, भवन निर्माण स्वीकृति और उप-विभाजन व एकीकरण से जुड़े मामले।
ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी और स्ट्रीट वेंडर से संबंधित कार्य।
कचरा संग्रहण, नाली और सड़क की साफ-सफाई जैसी स्थानीय जनसमस्याओं का समाधान।
यूआईटी दौसा-बांदीकुई में भी विशेष शिविर
इसी क्रम में नगर विकास न्यास (यूआईटी) दौसा-बांदीकुई कार्यालय में भी 16 अक्टूबर तक सेवा सेतु अभियान के तहत विशेष शिविर संचालित किए जा रहे हैं। न्यास सचिव गंगाधर मीणा ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य शहरी नागरिकों को विभिन्न सेवाओं का तुरंत लाभ दिलाना तथा शहरी क्षेत्रों को अधिक स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


