Dausa: SP Kundan Kanwaria conducted a surprise inspection of the Sikandra, Manpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 12:24 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा : एसपी कुन्दन कंवरिया ने सिकंदरा, मानपुर और मेहंदीपुर बालाजी थानों का किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 12:08 PM (IST)
दौसा : एसपी कुन्दन कंवरिया ने सिकंदरा, मानपुर और मेहंदीपुर बालाजी थानों का किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
दौसा: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुन्दन कंवरिया ने सिकंदरा, मानपुर और मेहंदीपुर बालाजी थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मानपुर डीएसपी अशोक कुमार मीणा भी मौजूद रहे। आगामी चुनावों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा एसपी कुन्दन कंवरिया ने थानों की कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।
आगामी चुनावों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति बनाए रखने, संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर कड़ी निगरानी रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया।
रात्रि गश्त, नाकाबंदी और अपराधियों पर शिकंजा
क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त को अधिक प्रभावी बनाने और प्रमुख मार्गों, बाजारों व संवेदनशील स्थानों पर नियमित चेकिंग के निर्देश दिए गए।
संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमानुसार जांच करने तथा चोरी व नकबजनी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सक्रियता बढ़ाने को कहा गया।
सक्रिय अपराधियों, वांछित आरोपियों और स्थायी वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
लंबित मामलों का निस्तारण और जनसुनवाई
थानों में लंबित चल रहे प्रकरणों की समीक्षा कर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
गंभीर मामलों में निष्पक्ष अनुसंधान और साक्ष्यों का समय पर संकलन करने पर जोर दिया गया।
थानों पर आने वाले परिवादियों की शिकायतों को पूरी गंभीरता से सुनने, उनके साथ शालीन व संवेदनशील व्यवहार करने तथा पीड़ितों को समय पर उचित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
एसपी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को अनुशासन बनाए रखते हुए अपनी ड्यूटी के प्रति पूरी तरह सजग रहने और आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement