Advertisement
दौसा न्यूज : डमी अभ्यर्थी मामले में बड़ी गिरफ्तारी, संविदा नर्सिंग कर्मी की गर्भवती पत्नी का सुसाइड प्रयास

₹4 लाख में हुआ था सौदा: एसओजी ने हाई कोर्ट एलडीसी (LDC) भर्ती परीक्षा-2022 में धोखाधड़ी कर नौकरी हासिल करने वाले आरोपी बृजेश कुमार मीणा (27) को गिरफ्तार किया है. आरोपी दौसा के टीकरी जाफरान (महुवा) का निवासी है. उसने पेपर लीक गिरोह के सरगना हर्षवर्धन कुमार मीणा से 4 लाख रुपये में सौदा कर अपने स्थान पर महेंद्र कुमार नामक डमी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठाया था.
कोर्ट से बर्खास्तगी और पूछताछ: 19 मार्च 2023 को दौसा के रामकरण जोशी स्कूल में आयोजित इस परीक्षा के आधार पर आरोपी का चयन हो गया था और उसे धौलपुर के एसीजेएम कोर्ट, बाड़ी में नियुक्ति भी मिल गई थी. मामला उजागर होने के बाद न्यायालय ने उसे तत्काल सेवा से बर्खास्त कर दिया. एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में अन्य भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी कई अहम कड़ियों और डमी अभ्यर्थियों के नेटवर्क की महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं.
दौसा में प्रशासनिक उपेक्षा से आक्रोश : न्याय न मिलने पर मृतक संविदा नर्सिंग कर्मी की गर्भवती पत्नी ने किया सुसाइड का प्रयास
नौकरी से हटाए जाने के सदमे में आत्महत्या करने वाले संविदा नर्सेज दीपक खारवाल के परिवार के साथ हुए सरकारी समझौते की पालना न होने पर एक दर्दनाक मोड़ सामने आया है।
समझौते की अनदेखी का आरोप: नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 12 जून को राज्य सरकार, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त बाबूलाल गोयल, तत्कालीन जिला कलेक्टर और एसएमएस (SMS) प्रिंसिपल की मध्यस्थता में एक समझौता हुआ था. इसके तहत मृतक दीपक की पत्नी को सरकारी नौकरी, परिजनों को आर्थिक सहायता और हटाए गए नर्सेज की बहाली की बात कही गई थी.
गर्भवती पत्नी ने उठाया आत्मघाती कदम: पीड़ित पत्नी करिश्मा ने 24 जून को ही अपने दस्तावेज एसएमएस प्रिंसिपल को सौंप दिए थे. लेकिन आरोप है कि प्रिंसिपल द्वारा नियुक्ति देने में लगातार उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया गया. न्याय की उम्मीद टूटने पर 4 माह की गर्भवती करिश्मा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान देने की कोशिश की, जिससे गर्भस्थ शिशु की जान पर भी गंभीर खतरा बन गया है. इस घटना से राजस्थान भर के आंदोलित नर्सेज में भारी आक्रोश व्याप्त है और संघर्ष समिति ने राजधानी जयपुर में एक बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार करने का एलान किया है.
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



