Advertisement
दौसा : वरिष्ठ अधिवक्ता जगजीवन राम बैरवा पुनः बने पारिवारिक न्यायालय में काउंसलर

पारिवारिक न्यायालय में काउंसलर के रूप में अपनी भूमिका निभाते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता जगजीवन राम बैरवा पारिवारिक, वैवाहिक एवं आपसी मतभेदों से जुड़े मामलों में पक्षकारों के मध्य संवाद स्थापित कराएंगे। वे टूटते परिवारों को जोड़ने, मध्यस्थता, विधिक परामर्श तथा आपसी सहमति से सुलह-समझौते की प्रक्रिया को गति देने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
अधिवक्ता समुदाय एवं प्रबुद्धजनों ने जताई प्रसन्नता
वरिष्ठ अधिवक्ता जगजीवन राम बैरवा की इस पुनर्नियुक्ति पर दौसा के अभिभाषक संघ, कानूनविदों तथा प्रबुद्ध नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है। सहयोगियों का मानना है कि उनके लंबे प्रशासनिक व कानूनी अनुभव का सीधा लाभ न्यायालय में आने वाले विवादित पक्षों को मिलेगा, जिससे मामलों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण निस्तारण संभव हो सकेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


