Advertisement
दौसा: प्रकाश चंद जैन नेतावाला सर्वसम्मति से जैन समाज के अध्यक्ष मनोनीत, समाज में हर्ष की लहर

प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 1995 में आदिनाथ मंदिर की स्थापना, मंदिर निर्माण और धर्मशाला निर्माण में प्रकाश चंद जैन नेतावाला का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उनके पुनः अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने से समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
सभा में पूर्व अध्यक्ष आलोक जैन नीमला, बीजेपी जिला महामंत्री विपिन जैन, राजेंद्र जैन, विमल जैन, अजीत जैन, सुशील जैन, रजनीश जैन, मनीष जैन, पारस जैन, प्रोफेसर संजय जैन, अरविंद जैन, राजेंद्र खैरवाल, सुरेन्द्र जैन सहित जैन समाज के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला भाजपा की कार्यकारिणी में महामंत्री पद पर नियुक्त हुए विपिन जैन का सम्मान भी जैन समाज द्वारा किया गया। नव-चयनित अध्यक्ष प्रकाश चंद जैन नेतावाला, पूर्व अध्यक्ष आलोक जैन और चुनाव अधिकारी सुधीर जैन सहित समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने साफ़ा पहनाकर और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


