Dausa: Panchayati Raj Ministerial Employees Make Major Decision, Will Boycott Holiday Camps-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 4:31 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा : पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का बड़ा फैसला, अवकाश दिवस के कैंपों और राजकीय कार्यों का करेंगे बहिष्कार

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026 4:49 PM (IST)
दौसा : पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का बड़ा फैसला, अवकाश दिवस के कैंपों और राजकीय कार्यों का करेंगे बहिष्कार
दौसा। पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर जिले में भी कर्मचारियों ने विरोध के स्वर तेज कर दिए हैं। संगठन के निर्देशानुसार कर्मचारियों ने अवकाश के दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न प्रकार के शिविरों और राजकीय कार्यों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों और विरोध से अवगत कराया गया। ब्लॉक महामंत्री ने दी जानकारी ब्लॉक महामंत्री कमलेश जोनवाल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी अपने विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर अनुशासित तरीके से असहयोग आंदोलन कर रहे हैं, जिसके तहत अवकाश दिवसों में होने वाले सभी राजकीय कार्यों व कैंपों का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें जिला महामंत्री दया शंकर महावर, कार्यालय मंत्री महेश कुमार महावर, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार शर्मा, कैलाश प्रसाद शर्मा, सुरेश बैरवा, शिवचरण शर्मा, विश्राम मीणा, सरोज मीणा, अनिता सैनी, कविता गुप्ता, गिरधारी सैनी, राम सिंह मीणा और अनीता शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement