Dausa: Panchayati Raj ministerial employees boycotted camps and work organized on holidays.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 1:19 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अवकाश के दिन आयोजित कैंपों और कार्यों का किया बहिष्कार

khaskhabar.com: बुधवार, 30 सितम्बर 2026 4:15 PM (IST)
दौसा: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अवकाश के दिन आयोजित कैंपों और कार्यों का किया बहिष्कार
वित्तीय वर्ष 2026-27 की वरिष्ठता सूची जारी करवाने की मांग को लेकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन दौसा। पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन राजस्थान के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर जिले में मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अवकाश के दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न प्रकार के शिविरों (कैंपों) और राजकीय कार्यों का पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष नन्द लाल मीणा ने बताया कि पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी अपने इन मांगों और प्रदेश के दिशा-निर्देशों के तहत पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे। इसी कड़ी में पंचायत समिति और जिला परिषद दौसा के समस्त मंत्रालयिक कर्मचारियों ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की वरिष्ठता सूची जल्द से जल्द जारी करवाने की मांग को लेकर जिला परिषद दौसा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर, लालाराम मीना, राजेश मीणा, ब्लॉक महामंत्री जीतू गोडीवाल, बजरंग लाल गुर्जर, देशराज मीणा, केशव, उम्मीद योगी, हरिकेश योगी, आजाद योगी, जगदीश सैनी, रामफूल बैरवा, सुनील बैरवा और अनिल मीणा सहित कई पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement