Advertisement
दौसा: राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के नर्सिंग कर्मियों ने मानदेय कटौती और विलंब के खिलाफ एडीएम को सौंपा ज्ञापन

कर्मचारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ राजस्थान की भाजपा सरकार "समान काम समान वेतन" की योजना लागू कर रही है, वहीं दूसरी तरफ राजमेस (RAMES) के उच्च अधिकारियों द्वारा जारी नए पत्र का हवाला देकर महाविद्यालय में रिक्त पदों के विरुद्ध कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर कार्मिकों के मानदेय में से कटौती कर रिकवरी की जा रही है। कर्मचारियों का आरोप है कि यह उच्च अधिकारियों की मिलीभगत है या सरकार का कोई छलावा है।
पूर्व में राजमेस और वित्त विभाग द्वारा तय दरों के अनुसार नर्सिंग ग्रेड-2 का वेतन 13,150 रुपये दिया जा रहा था, जिसे अब अचानक कम (डिक्रीज) किया जा रहा है।
असंतोष और भविष्य की चेतावनी
प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी बनियाना और जिला अध्यक्ष विजय मीणा ने बताया कि "राजस्थान कांटेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स-2022" के तहत एनएचएम की स्वीकृत दरों या समकक्ष पदों पर देय भुगतान (जो भी कम हो) के निर्देशों का हवाला देकर मानदेय में कटौती की जा रही है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि न्यूनतम वेतन में काम कर रहे कर्मियों का शोषण हो रहा है जिससे उनका घर चलना दुर्लभ हो गया है। यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो समस्त राजस्थान में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी राजस्थान सरकार की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी बनियाना, जिला अध्यक्ष विजय मीणा, निर्मल मीणा, उमरेश मीणा, अनिल मीणा, रामकेश, भूपेंद्र, सीताराम, जगमोहन और योगेश प्रजापत सहित कई कार्मिक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


