Advertisement
दौसा समाचार : पुलिस का सशक्त महिला, सुरक्षित समाज अभियान, झमाझम बारिश से खिलीं किसानों की बांछें

दौसा पुलिस की ओर से चलाए जा रहे 'सशक्त महिला, सुरक्षित समाज अभियान' के तहत गुरुवार को जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इन स्थानों पर हुए आयोजन: राजकीय माध्यमिक विद्यालय पीलोडी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुब्बी, साइंस कैम्पस स्कूल मंडावर और ग्राम झाजराला में विशेष शिविर आयोजित किए गए। इसके अलावा 'कालिका पेट्रोलिंग यूनिट' ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गांधी तिराहा, पीजी कॉलेज, नेहरू पार्क और बी.एस. पब्लिक स्कूल में महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया।
साइबर सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबर: कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव, किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी साझा न करने तथा ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई। साथ ही 'राजकोप सिटीजन ऐप' डाउनलोड करवाया गया।
प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी: पुलिस अधिकारियों ने आपातकालीन स्थिति में 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, गरिमा महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही गुड टच-बैड टच, यातायात नियमों, नए कानूनों और मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए बिना किसी डर के पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
2. 5 दिन बाद हुई झमाझम बारिश, पौन घंटे में तरबतर हुआ दौसा शहर
तेज धूप और भीषण उमस से परेशान दौसावासियों को गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे राहत मिली, जब तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।
जलभराव और कूल-कूल मौसम: लगभग पौन घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से मौसम पूरी तरह सुहावना और ठंडा हो गया। बारिश के चलते गांधी तिराहा, मानगंज, नई मंडी रोड, रेलवे स्टेशन और सैंथल मोड़ की सड़कों पर पानी भर गया, जिससे कई रास्तों पर आवागमन प्रभावित हुआ।
किसानों को बड़ा फायदा: पिछले 5 दिनों से बारिश न होने के कारण फसलों पर संकट मंडरा रहा था। इस बारिश से पछेती फसलों को नया जीवन मिला है, जिससे पैदावार में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


