dausa news : woman murder in Kherla Khurd village -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 4:01 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खेड़ला खुर्द गांव में महिला की हत्या

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 4:04 PM (IST)
खेड़ला खुर्द गांव में महिला की हत्या
दौसा। सदर थाना क्षेत्र के खेड़ला खुर्द गांव में मंगलवार अलसुबह घर से खेतों पर रखवाली के लिए जा रही एक अधेड़ महिला शांति देवी गुर्जर की अज्ञात बदमाश हत्या कर फरार हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक बदमाश महिला के कानों से सोने के बाटा व गले के आभूषण ले गए हैं। महिला के चेहरे व गले को रेता गया है। सूचना के बाद एएसपी प्रकाश शर्मा, सीओ जीव प्रकाश व एचएचओ दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। इस दौरान ग्रामीण मामले का खुलासा करने व मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़ गए, लेकिन समझाइश के बाद शव जिला अस्पताल पहुंचाया गया। शव का मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम करवाया गया। इंदिरा गांधी जैसी ‘मर्दानगी’ व गजब की समझ रखने वाली थीं जयललिता

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement