दौसा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने ग्राम पंचायत सैंथल के गांव भैयापुर में भाटी की बगीची में मिनी परकोलेशन टैंक के निर्माण कार्य का शुभारंभ कर अभियान के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। जिले में 37 ग्राम पंचायतों के 130 गांवों का चयन किया गया है। जिनके तहत जल संरक्षण से जुड़े 2 हजार 266 कार्य विभिन्न विभागों द्वारा कराए जाएंगे। इस अवसर पर प्रभारी सचिव, प्रमुख शासन सचिव राजीव स्वरूप, जिला कलेक्टर नरेश कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी