दौसा। नेशनल हाईवे पर मानपुर के पास बुधवार को एम्बुलेंस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। इसमें एम्बुलेंस चालक सहित करीब आठ लोग घायल हो गए। घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। ये सभी किसी शादी समारोह में भाग लेकर जयपुर से टोडाभीम लौट रहे थे। हाईवे पर अचानक सामने से आए दूध के ट्रक से भिड़ंत हो गई। घटना में सभी लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची मानपुर पुलिस ने घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया।
जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान