Advertisement
दौसा निकाय चुनाव : 4 विधायक होने के बावजूद भाजपा की करारी हार, 11 में से 8 निकायों पर कांग्रेस का कब्जा

कहां सफल रहे भाजपा विधायक, कहाँ बिगड़ा गणित
जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा विधायकों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा:
महुआ विधानसभा क्षेत्र: कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा और विधायक राजेंद्र मीणा के प्रभाव के चलते क्षेत्र की 2 नगर पालिकाओं में से 1 पर भाजपा अपना बोर्ड बनाने में सफल रही।
सिकराय विधानसभा क्षेत्र: यहाँ विधायक विक्रम बंसीवाल की सटीक रणनीति और मजबूत पकड़ काम आई, जिसके दम पर सिकराय क्षेत्र की दोनों नगर पालिकाओं पर भाजपा ने जीत हासिल की।
बांदीकुई एवं लालसोट विधानसभा क्षेत्र: बांदीकुई से भाजपा विधायक भागचंद टांकड़ा और लालसोट से भाजपा विधायक रामविलास मीणा अपने-अपने क्षेत्रों में एक भी नगर पालिका में पार्टी का बोर्ड बनाने में पूरी तरह नाकाम रहे।
जिला मुख्यालय पर भाजपा का 'डेरा' भी नहीं आया काम
दौसा नगर परिषद सहित जिला मुख्यालय के चुनाव को जीतने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। कमान संभालते हुए जिलाध्यक्ष सहित पूरी जिला कार्यकारिणी तथा प्रदेश द्वारा नियुक्त चुनाव प्रभारी प्रणवेंद्र शर्मा और पूजा कपिल ने कई दिनों तक दौसा में पड़ाव डाले रखा।
इसके बावजूद, पार्टी की अंदरूनी खींचतान और अदूरदर्शी रणनीति के कारण जिला मुख्यालय पर भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा।
कांग्रेस की एकजुटता और रणनीतिक कौशल ने दिलाई बड़ी जीत
दूसरी ओर, विपक्षी दल कांग्रेस ने पूरे चुनाव में बेहतरीन राजनीतिक कौशल, अनुशासन और एकजुटता का परिचय दिया। दौसा विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक डीसी बैरवा और सांसद मुरारीलाल मीणा के बीच दिखे शानदार तालमेल तथा संगठन की मजबूती ने कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम किया।
इसी बेहतर रणनीति के बदौलत कांग्रेस न केवल दौसा नगर परिषद में सभापति और उपसभापति पद पर कब्जा बरकरार रखने में कामयाब रही, बल्कि जिले के 8 निकायों को फतह कर अपनी राजनीतिक जमीन को और मजबूत कर लिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


