Advertisement
दौसा निकाय चुनाव 2026 : दूसरे चरण में 5 निकायों में मतदान जारी, सुबह 7 बजे से लगीं लंबी कतारें, तीन नई पालिकाओं में दिखा भारी उत्साह

दूसरे चरण के तहत दौसा नगर परिषद, लालसोट नगर परिषद और तीन नवगठित नगर पालिकाओं (लवाण, मंडावरी और रामगढ़ पचवारा) के कुल 150 वार्डों में मतदान हो रहा है। इन निकायों में कुल 1,25,817 पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं:
नगर परिषद दौसा: 55 वार्ड (74,445 मतदाता)
नगर परिषद लालसोट: 35 वार्ड (26,665 मतदाता)
नगर पालिका लवाण: 20 वार्ड (10,205 मतदाता)
नगर पालिका मंडावरी: 20 वार्ड (7,840 मतदाता)
नगर पालिका रामगढ़ पचवारा: 20 वार्ड (6,662 मतदाता)
नई पालिकाओं में पहला निकाय चुनाव, दिखा जबरदस्त उत्साह
मंडावरी, रामगढ़ पचवारा और लवाण को हाल ही में नगर पालिका का दर्जा मिला है। पालिका गठन के बाद पहली बार अपने स्थानीय जनप्रतिनिधि चुनने को लेकर इन कस्बों के नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं और पहली बार वोट डाल रहे मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष प्रबंध
प्रत्याशी और समर्थक मतदाताओं को जागरूक कर बूथों तक पहुंचाने में जुटे हैं। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। बूथों पर रैंप, व्हीलचेयर और सहायता के लिए वॉलिंटियर्स तैनात किए गए हैं, साथ ही असहाय मतदाताओं को घर से लाने-ले जाने के लिए वाहनों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


