Dausa Municipal Council Election Results: Congress leads by winning 24 out of 55 wards-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 1:17 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा नगर परिषद चुनाव परिणाम : 55 में से 24 वार्ड जीतकर कांग्रेस सबसे आगे, भाजपा को 17 व निर्दलीयों को 14 सीटें

khaskhabar.com: सोमवार, 14 सितम्बर 2026 2:11 PM (IST)
दौसा नगर परिषद चुनाव परिणाम : 55 में से 24 वार्ड जीतकर कांग्रेस सबसे आगे, भाजपा को 17 व निर्दलीयों को 14 सीटें
सभापति की चाबी निर्दलीयों के हाथ दौसा। राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत दौसा नगर परिषद के सभी 55 वार्डों के अंतिम नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। घोषित परिणामों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, हालांकि किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत (जादुई आंकड़ा 28) हासिल नहीं हो सका है। कुल 55 वार्डों में कांग्रेस ने 24, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 17 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 14 वार्डों पर परचम लहराया है। सभापति की कुर्सी तक पहुँचने के लिए कांग्रेस को केवल 4 और भाजपा को 11 पार्षदों के समर्थन की आवश्यकता है। ऐसे में बोर्ड गठन का पूरा दारोमदार 14 निर्दलीय पार्षदों के रुख पर टिक गया है। नतीजों के ऐलान के तुरंत बाद दोनों ही दलों के नेताओं ने निर्दलीयों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है और पार्षदों की बाड़ेबंदी की सियासी जंग तेज हो गई है।
वार्ड 1 से 55 तक के सम्पूर्ण विजयी प्रत्याशी:
वार्ड 1: सरिता गुर्जर (भाजपा)
वार्ड 2: सुंदरसिंह गुर्जर (कांग्रेस)
वार्ड 3: इंद्रा बैरवा (भाजपा)
वार्ड 4: सतीश शर्मा (भाजपा)
वार्ड 5: शकुंतला सैनी (भाजपा)
वार्ड 6: कविता गुर्जर (भाजपा)
वार्ड 7: आशीष गुप्ता (भाजपा)
वार्ड 8: प्रिया गुप्ता (भाजपा)
वार्ड 9: लोकेश चांदा (निर्दलीय)
वार्ड 10: रसाल देवी (कांग्रेस)
वार्ड 11: नीरू मीणा (निर्दलीय)
वार्ड 12: कमलेश मीणा (कांग्रेस)
वार्ड 13: रवीना (निर्दलीय)
वार्ड 14: भाजपा प्रत्याशी
वार्ड 15: भाजपा प्रत्याशी
वार्ड 16: सुनीता सैनी (कांग्रेस)
वार्ड 17: सन्नी खान (निर्दलीय)
वार्ड 18: रेखा प्रजापत (कांग्रेस)
वार्ड 19: आशीष शर्मा (कांग्रेस)
वार्ड 20: कुसुम सैनी (भाजपा)
वार्ड 21: मोहन लुहार (कांग्रेस)
वार्ड 22: महेंद्र मीणा (भाजपा)
वार्ड 23: शाबिर फारुकी (कांग्रेस)
वार्ड 24: नरेंद्र महावर (कांग्रेस)
वार्ड 25: अप्सरा (कांग्रेस)
वार्ड 26: यास्मीन (कांग्रेस - निर्विरोध)
वार्ड 27: रहीस (कांग्रेस)
वार्ड 28: अंजलि (भाजपा)
वार्ड 29: रेशमा राजोरिया (कांग्रेस)
वार्ड 30: वंदना शर्मा (कांग्रेस)
वार्ड 31: शिवेंद्र शर्मा (निर्दलीय)
वार्ड 32: इंद्र मीणा (भाजपा)
वार्ड 33: गिरिराज (कांग्रेस)
वार्ड 34: जितेंद्र शर्मा (भाजपा)
वार्ड 35: मंजू गुर्जर (कांग्रेस)
वार्ड 36: विनोद शर्मा (कांग्रेस)
वार्ड 37: हरसहाय (कांग्रेस)
वार्ड 38: दीपिका राठी (निर्दलीय)
वार्ड 39: रेशमा (निर्दलीय)
वार्ड 40: सरबीन (निर्दलीय)
वार्ड 41: विनोद मेहरा (निर्दलीय)
वार्ड 42: बबीता (भाजपा)
वार्ड 43: सुरेंद्र बंशीवाल (कांग्रेस)
वार्ड 44: अंबरीश शर्मा (निर्दलीय)
वार्ड 45: वीरेंद्र शर्मा (निर्दलीय)
वार्ड 46: निक्की महावर (कांग्रेस)
वार्ड 47: विनोद बैंदाड़ा (कांग्रेस)
वार्ड 48: सियाराम (निर्दलीय)
वार्ड 49: रितेश पारीक (भाजपा)
वार्ड 50: राकेश बैरवा (निर्दलीय)
वार्ड 51: पूजा बैरवा (कांग्रेस)
वार्ड 52: सविता (निर्दलीय)
वार्ड 53: सीताराम (कांग्रेस)
वार्ड 54: रेखा गुर्जर (कांग्रेस)
वार्ड 55: देवेंद्र नरानिया (भाजपा)
संख्याबल के हिसाब से कांग्रेस आगे है, लेकिन जिला मुख्यालय के इस महत्वपूर्ण बोर्ड पर काबिज होने के लिए भाजपा भी हर संभव दांव-पेंच लगा रही है। 21 सितंबर को होने वाले सभापति चुनाव से पहले दौसा का सियासी पारा पूरी तरह गरमा चुका है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement