Advertisement
दौसा : महवा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गैंग का पर्दाफाश, सरगना समेत दो गिरफ्तार और 6 बाइक बरामद

गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
मनीष कण्डेरा (पुत्र पप्पूराम कण्डेरा, निवासी रणधीरगढ़, थाना भुसावर, जिला भरतपुर; हाल निवासी श्यामानंद विहार, सी वार्ड मोड़, बिंदायका, जयपुर) - यह इस गैंग का मुख्य सरगना है।
लोकेश कुशवाह (पुत्र कुमर सिंह कुशवाह, निवासी अस्तल, थाना लखनपुर, जिला भरतपुर) - यह गैंग से मोटरसाइकिलें खरीदता था।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से कुल 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि इस गैंग द्वारा जयपुर के भांकरोटा, भरतपुर और दौसा क्षेत्रों से दर्जनों मोटरसाइकिलें चुराई गई हैं।
थानाधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि गैंग में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और उनसे पूछताछ के आधार पर और भी खुलासे होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


