Dausa: Mahesh Bhandari Appointed District Convener of Rajasthan Brahmin Mahasabha-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 12:03 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा : महेश भंडारी बने राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला संयोजक, प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष डॉ. जैमिनी का जताया आभार

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 सितम्बर 2026 3:56 PM (IST)
दौसा : महेश भंडारी बने राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला संयोजक, प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष डॉ. जैमिनी का जताया आभार
दौसा। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश नेतृत्व ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम निर्णय लेते हुए महेश भंडारी को दौसा का जिला संयोजक मनोनीत किया है। इस मनोनयन पर हर्ष जताते हुए दौसा जिले के एक प्रतिनिधिमंडल ने महासभा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम जैमिनी सहित शीर्ष पदाधिकारियों का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम जैमिनी ने दौसा जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, सघन सदस्यता अभियान चलाने और महासभा के संविधान के तहत ब्लॉक व नगर इकाइयों के विधिवत चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी महेश भंडारी को सौंपी है। शीर्ष नेतृत्व का साफा व माला पहनाकर सम्मान
दौसा से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासभा के प्रांतीय संरक्षक एस.डी. शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम जैमिनी और महामंत्री बृजभूषण सांडिल का साफा व माल्यार्पण कर नागरिक अभिनंदन किया।
नवनियुक्त जिला संयोजक महेश भंडारी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा:
"संगठन ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। दौसा जिले के सभी विप्र बंधुओं को साथ लेकर टीम भावना से संगठन का विस्तार किया जाएगा और ब्लॉक स्तर पर इकाइयों को पूरी तरह सक्रिय किया जाएगा।"
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
इस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व ने नवनियुक्त संयोजक और दौसा जिले के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से शामिल रहे-रामस्वरूप चतुर्वेदी (प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अनंत कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा, मुकुट बिहारी बोहरा (सेवानिवृत्त थानेदार), उमेंद्र कुमार शर्मा, सुरेश कुमार चतुर्वेदी (गीजगढ़), बाबूलाल रायपुरा, जगदीश भंडारी, गोविंद सहाय शर्मा, राजेंद्र शर्मा (कैलाई), चिरंजी लाल पाखरिया (मानपुर), संदीप कुमार शर्मा (बांदीकुई)।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement